Katihar News: परिवार नियोजन कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए बैठक
कटिहार, नवम्बर 19 -- Katihar News: कटिहार, एक संवाददाता परिवार नियोजन को सफल बनाने के लिए सदर असपताल के सभागार में एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता सीएस डॉ. एस सरकार ने की। मौके पर सीएस ने कहा कि परिवार नियोजन कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सरकार के सभी गाइड लाइन का पालन समुचित तरीके से करें। सभी जिम्मेदार अधिकारी अपने स्तर से अपना काम ईमानदारी पूर्वक करें। इसमें कोताही बर्दाश्त नहीं की जायेगी। मौके पर जिला स्वास्थ्य समिति के पदाधिकारियों के साथ सभी विभागीय अधिकारी व कर्मी मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.