Katihar News: पक्षियों के अवैध शिकार पर रोक लगाने की मांग
कटिहार, अगस्त 22 -- Katihar News: अमदाबाद,संवाद सूत्र। प्रखंड के विभिन्न गांव में कुछ खानाबदोशों के द्वारा पक्षियों का अवैध शिकार करना महंगा पड़ रहा है। स्थानीय लोगों के द्वारा यह विरोध जताया जा रहा है कि पर्यावरण की संतुलन बिगड़ने से पक्षी समाप्त हो रहे हैं। वहीं जो थोड़े बचे कूचे हैं इन लोगों के द्वारा अवैध शिकार किया जा रहा है, जो पर्यावरण के लिए खतरा है। जदयू नगर अध्यक्ष संजीव कुमार साह ने वन प्रशासन से पक्षियों का अवैध शिकार करने वालों पर कार्रवाई करने तथा शिकार पर रोक लगाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि पक्षियों और पर्यावरण को बचाने के लिए वन प्रशासन को इस दिशा में आवश्यक कदम उठाना चाहिए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.