Katihar News: पंचायत समिति की बैठक में जनहित के मुद्दों पर चर्चा
कटिहार, अगस्त 7 -- Katihar News: प्राणपुर, संवाद सूत्र मुख्यालय सभागार में बुधवार को पंचायत समिति की सामान्य बैठक आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड प्रमुख अमित साह ने की। बैठक का संचालन बीडीओ अभिजीत कुमार ने किया। बैठक में विभागीय अधिकारी, मुखिया एवं पंचायत समिति सदस्य मौजूद थे। सर्वप्रथम पिछले बैठक की समीक्षा की गई तथा कृषि, बिजली, शिक्षा, स्वास्थ्य, आंगनबाड़ी,बाढ़, महानंदा तटबंध की जर्जर सड़क एवं अन्य जनहित से जुड़े मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई। पंचायत समिति सदस्यों ने अपने-अपने क्षेत्रों की समस्याओं को उठाते हुए संबंधित अधिकारियों से शीघ्र समाधान की मांग की। बैठक के दौरान अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि केवल कागजी कार्रवाई तक सीमित न रहें, बल्कि योजनाओं का लाभ लोगों तक पहुंचे और धरातल पर कार्य दिखाई दे। यह भी पढ़ें- Purnia News...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.