कटिहार, सितम्बर 27 -- Katihar News: डंडखोरा,संवाद सूत्र। प्रत्येक माह के अंतिम रविवार को पंचायत स्तर पर पंचायत विकास दिवस आयोजित की जाती है । इसी के तहत प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत सभी पंचायत के पंचायत भवनों एवं पंचायत सरकार भवन पंचायत विकास दिवस के अवसर पर विशेष ग्राम सभा का आयोजन किया गया। ग्राम स्तर पर विकास से जुड़े मुद्दे पर चर्चा की गई तथा कई योजनाओं की रूपरेखा तैयार की गई। ग्रामीण विकास विभाग ,मनरेगा, प्रधानमंत्री आवास योजना ,शिक्षा, कृषि समेकित बाल विकास परियोजना, स्वास्थ्य, विद्युत, गली नाली ,जल नल, स्वच्छता, पेयजल, शौचालय सामाजिक सुरक्षा पेंशन सहित अन्य जन कल्याणकारी योजनाओं की क्रियान्वयन तथा आगामी विकास योजनाओं पर विस्तार पूर्वक चर्चा की गई। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: पंचायत विकास दिवस पर ग्राम सभाओं का आयोजन, विकास योजनाओं पर हु...