कटिहार, अगस्त 1 -- Katihar News: बारसोई। निज प्रतिनिधि बारसोई प्रखंड के शिकारपुर पंचायत स्थित प्राथमिक विद्यालय माहीनगर में पिछले नौ दिनों से मिड-डे मील योजना बंद रहने का मामला सामने आया है। बता दे कि विद्यालय में बच्चों को दोपहर में मिड-डे मील नहीं मिलने से वे भूखे पेट घर लौटने को मजबूर हैं। इस संबंध में स्कूल के बच्चे ने कहा कि प्रधानाध्यापक द्वारा कहा जा रहा है कि घर से खाना खाकर आओ। मामले को लेकर ग्रामीणों और अभिभावकों ने मिड-डे मील योजना के संचालन में अनियमितता की आशंका जताई है। जानकारी के अनुसार, प्राथमिक विद्यालय माहीनगर फिलहाल उत्क्रमित मध्य विद्यालय दोगज से टैग है। यह भी पढ़ें- कटिहार : नौ दिनों से बंद मिड-डे मील, भूखे पेट लौट रहे बच्चे विद्यालय में कुल 142 बच्चों का नामांकन दर्ज है, जबकि विद्यालय में 7 बच्चे ही उपस्थित मिले। बच्...