Katihar News: नौ दिनों तक बहेगी भक्ति की बयार
कटिहार, अक्टूबर 11 -- Katihar News: कटिहार, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। शारदीय नवरात्र के आगाज के साथ ही जिले में भक्ति और आस्था का माहौल बनने लगा है। रविवार को पहले दिन मां दुर्गा के प्रथम स्वरूप मां शैलपुत्री की पूजा-अर्चना के साथ नौ दिवसीय अनुष्ठान शुरू हुआ। कटिहार शहर के दुर्गास्थान चौक स्थित बड़ी दुर्गा मंदिर से लेकर कुरसेला के अयोध्या गंज बाजार स्थित वैष्णवी दुर्गा मंदिर तक श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से कलश स्थापना कर मां दुर्गा का आह्वान किया। घरों में भी कलश स्थापित कर भक्तों ने पूजा-अर्चना की और सुख-समृद्धि की कामना की। मंदिरों में पूजा-पाठ और मंत्रोच्चार के बीच माहौल भक्तिमय हो उठा। इसके साथ ही अगले नौ दिनों तक जिले में भक्ति, उपासना और धार्मिक उत्साह की बयार बहने का सिलसिला शुरू हो गया। यह भी पढ़ें- Bhabua News: कलश स्थापना के साथ शु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.