कटिहार, अक्टूबर 15 -- Katihar News: कटिहार निज संवाददाता बिनोदपुर स्थित अग्रसेन भवन में जिला जनता दल यू ग्रामीण एवं महानगर जदयू की जिला कार्यकारिणी की संयुक्त बैठक हुई। अध्यक्षता जिला अध्यक्ष सूरज प्रकाश राय एवं संचालन महानगर अध्यक्ष राणा विशाल ने किया। बैठक में 4 नवंबर को टाउन हॉल में आहूत फरक्का जलसंधि पर नीतीश संवाद कार्यक्रम की तैयारी की समीक्षा की गई। जिला अध्यक्ष ने बताया कि ग्रामीण कार्यकारिणी में 91 सदस्य हैं। जिसमें उपाध्यक्ष 11, कोषाध्यक्ष 02, महासचिव 31, प्रवक्ता दो, सचिव 45 बनाए गए हैं। आवश्यकता अनुसार जिला कमेटी का विस्तार किया जाएगा। महानगर में 51 सदस्यीय कमेटी बनाई गई है। जिसमें उपाध्यक्ष 11 महासचिव 15 सचिव 18 कोषाध्यक्ष और प्रवक्ता एक-एक, सेन्टर अध्यक्ष चार बनाए गए हैं। यह भी पढ़ें- Khagaria News: खगड़िया में जदयू प्रखंड कम...