कटिहार, अगस्त 1 -- Katihar News: कटिहार निज संवाददाता भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी द्वारा मध्य विद्यालय बीएमपी में निःशुल्क दंत जांच शिविर का आयोजन किया गया। रेडक्रॉस चेयरमैन डॉ रंजना झा, सचिव संतोष गुप्ता और विद्यालय की प्राचार्या अराधना कुमारी ने संयुक्त रूप से शिविर का उद्घाटन किया। समिति की चेयरमैन ने शिविर के उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए कहा कि बच्चे खान-पान एवं बदलते जीवन शैली के कारण अपने दांतों की उचित देखभाल नहीं कर पाते। इसी वजह से शिविर के माध्यम से बच्चों में जागरूकता लाने का प्रयास किया जाता है। सचिव ने बताया कि डॉ चंदन कुमार ने 180 बच्चों के दांतों की जांच अपने सहयोगियों के साथ की एवं उन्हें उचित परामर्श दिया। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: कटिहार : निशुल्क दंत जांच शिविर से 180 बच्चे हुए लाभान्वित उन्होंने कहा कि फास्ट फूड और चॉक...