Katihar News: निजी नर्सिंग होम में इलाज के दौरान बुजुर्ग महिला की मौत, हंगामा
कटिहार, जुलाई 23 -- Katihar News: बरारी,संवाद सूत्र बरारी नगर पंचायत स्थित एक निजी नर्सिंग होम में इलाज के दौरान 60 वर्षीय महिला की मौत हो गई। परिजनों ने चिकित्सक पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। आक्रोशित परिजनों ने मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी के विरुद्ध कार्रवाई करने की मांग प्रशासन से की। जानकारी के अनुसार पूर्वी बारीनगर पंचायत के गांधीग्राम निवासी रमेश मेहता अपनी 60 वर्षीय पत्नी लक्ष्मी देवी को बुधवार अपराह्न बाद गैस संबंधी परेशानी के इलाज के लिए बरारी नगर पंचायत स्थित निजी अस्पताल लेकर पहुंचे थे। परिजनों का आरोप है कि इलाज के दौरान महिला को इंजेक्शन एवं दवा दिए जाने के बाद उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई और कुछ ही देर में उनकी मौत हो गई।घटना यह भी पढ़ें- Pratapgarh Kunda News: इलाज के दौरान युवती की मौत पर हंगामा, नर्सिंगहोम सी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.