Katihar News: नावों की रफ्तार पर झूमे दर्शक, भद्दू महालदार बने विजेता
कटिहार, अक्टूबर 27 -- Katihar News: अमदाबाद, संवाद सूत्र। लक्खी पूजा के अवसर पर नया टोला गोविंदपुर में आयोजित पारंपरिक नौका दौड़ प्रतियोगिता में नाविकों ने पानी की लहरों पर अपनी रफ्तार और हुनर का शानदार प्रदर्शन किया। रोमांच से भरी इस प्रतियोगिता को देखने के लिए बड़ी संख्या में दर्शक जुटे। जैसे-जैसे नावें आगे बढ़ती गईं, दर्शकों का उत्साह भी बढ़ता गया। आखिरकार भद्दू महाल्दार की टीम ने बाजी मारते हुए पहला स्थान हासिल किया। प्रतियोगिता में सेबुर रहमान की टीम दूसरे और रमेश महाल्दार की टीम तीसरे स्थान पर रही। चौथे स्थान पर रहने वाली टीम को भी पुरस्कृत किया गया। प्रतियोगिता का उद्घाटन प्रखंड विकास पदाधिकारी रणवीर कुमार और मुख्य पार्षद बाबलू मंडल ने किया। 600 मीटर की दौड़ में दिखा रोमांच
600 मीटर की दौड़ में नाविकों का दमखम नौका दौड़ लगभग 600 म...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.