Katihar News: नाका के समीप 50 ग्राम स्मैक के साथ युवक गिरफ्तार
कटिहार, सितम्बर 30 -- Katihar News: कटिहार, एक संवाददाता। सहायक थाना क्षेत्र के हवाई अड्डा चौक के समीप नाका की ओर जाने वाले रास्ते से एक पैदल युवक को स्मैक के साथ पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवक की पहचान शरीफगंज रहमान कॉलोनी निवासी के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, छापेमारी के दौरान आरोपी के पास से करीब 50 ग्राम स्मैक बरामद किया गया। बरामद मादक पदार्थ को जब्त करने के बाद पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की। सहायक थाना अध्यक्ष कुमार विकास ने बताया कि मामले में आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। उन्होंने बताया कि आरोपी की मेडिकल जांच कराने के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया की जा रही है।पुलिस यह भी पढ़ें- Vikasnagar News: कुल्हाल में स्मैक के साथ आरोपी गिरफ्तार की इस कार्रवाई के बाद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.