कटिहार, जुलाई 8 -- Katihar News: कटिहार, निज प्रतिनिधि: मवेशी व्यापारियों के नहीं पहुंच पाने से जिले के पशु हाट में कारोबार नहीं के बराबर हो रहा है। हाट प्रबंधकों की मानें तो मवेशी की खरीद बिक्री में 60 फीसदी तक की गिरावट आई है। यह भी पढ़ें- नहीं पहुंच रहे व्यापारी, पशु हाटों में मवेशी की खरीद-बिक्री में 60 फीसदी तक गिरावटपशु हाटों की स्थिति समेली प्रखंड के डुमर, आजमनगर के सालमारी, मनसाही प्रखंड के मनसाही तथा कोढ़ा प्रखंड के खेरिया में सप्ताह में एक दिन पशु हाट लगता है। डुमर हाट दुधारू गाय व बकरी की खरीद के लिए जाना जाता है। सालमारी व खेरिया में भी गाय, भैंस, बछड़ा व बकरी की खरीद के लिए पश्चिम बंगाल व उत्तर प्रदेश से पशु व्यापारी पहुंचते हैं। सीमांचल के जिलों में दो दर्जन से अधिक पशु हाट है। पूर्णिया, अररिया व किशनगंज जिले में भी पशु हाटो...