Katihar News: नहाने के दौरान बिजली की चपेट में आने से किशोर की मौत
कटिहार, अगस्त 22 -- Katihar News: कटिहार। कोढ़ा थाना क्षेत्र के बासगाढ़ा एकम्बा गांव में शुक्रवार को नहाने के दौरान बिजली की चपेट में आने से 17 वर्षीय किशोर की मौत हो गई। मृतक मो. नौसाद, पिता मो. इसराफिल बासगाढ़ा एकम्बा के निवासी है। घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया। गांव में भी शोक का माहौल है।
घटना का विवरण घटना के बारे में बताया जाता है कि मो. नौसाद नहाने के लिए मोटर चला रहा था। इसी दौरान मोटर चलाने के क्रम में वह अचानक बिजली के करंट की चपेट में आ गया। करंट लगते ही वह गंभीर रूप से झुलसकर मौके पर गिर पड़ा। घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों और परिजनों ने उसे बचाने का प्रयास किया। परिजन आनन-फानन में किशोर को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
ग्रामीणों की प्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.