कटिहार, जुलाई 23 -- Katihar News: कुरसेला, निज प्रतिनिधि थाना पुलिस ने बुधवार की रात छापेमारी अभियान में अलग-अलग स्थानों से नशे की हालत में नौ लोगों को गिरफ्तार किया। सभी की चिकित्सीय जांच में शराब के सेवन की पुष्टि होने के बाद कानूनी प्रक्रिया पूरी कर उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया कि क्षेत्र में नशा के खिलाफ लगातार विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में पुलिस टीम ने विभिन्न स्थानों पर छापेमारी कर नशे की हालत में कुल नौ लोगों को गिरफ्तार किया। सभी आरोपितों के विरुद्ध बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। यह भी पढ़ें- Jahanabad News: शराब के खिलाफ कार्रवाई, फरार महिला कारोबारी समेत पांच गिरफ्तार उन्होंने कहा कि शराबबंदी कानून का उल्लंघन करने व...