Katihar News: नशामुक्त बिहार के लिए 30 दिनों तक चलेगा जागरूकता अभियान
कटिहार, अक्टूबर 26 -- Katihar News: कटिहार, वरीय संवाददाता। नशे के बढ़ते दुष्प्रभावों से लोगों को बचाने और नशामुक्त समाज के निर्माण के लिए कटिहार जिले में एक महीने तक सघन जनजागरूकता अभियान चलाया जाएगा। 27 अक्टूबर से 25 नवंबर तक संचालित होने वाले इस अभियान में शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को नशे से होने वाले स्वास्थ्य, पारिवारिक, सामाजिक और आर्थिक नुकसान के प्रति जागरूक किया जाएगा। विद्यालयों से लेकर पंचायतों और शहरी वार्डों तक विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से नशामुक्त जीवन का संदेश पहुंचाने की तैयारी है। नशामुक्त बिहार अभियान की शुरुआत 27 अक्टूबर को पटना के अधिवेशन भवन से मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी करेंगे। इसके तहत कटिहार जिले में अभियान को प्रभावी ढंग से संचालित करने के लिए जिला पदाधिकारी आशुतोष द्विवेदी की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.