Katihar News: नवरात्र से पहले बाजारों में उमड़ी भीड़, शहर की रफ्तार थमी
कटिहार, अक्टूबर 10 -- Katihar News: कटिहार, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। नवरात्र की आहट के साथ ही शहर के बाजारों में रौनक बढ़ गई है। घरों में पूजा की तैयारी, मां दुर्गा के स्वागत का उत्साह और खरीदारी की जल्दबाजी के बीच शनिवार को कटिहार के प्रमुख बाजारों में लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह से शुरू हुई खरीदारी की चहल-पहल ने दोपहर बाद और जोर पकड़ लिया। नतीजा यह हुआ कि बाजारों में भीड़ बढ़ने के साथ सड़कों पर वाहनों का दबाव भी बढ़ गया। कई जगहों पर जाम की स्थिति ऐसी बनी कि लोगों को थोड़ी दूरी तय करने में भी काफी समय लग गया। शहर के मिरचाईबाड़ी, एमजी रोड, गर्ल्स स्कूल रोड, मंगल बाजार और फल पट्टी में जाम का खासा असर दिखा। सड़कों पर वाहनों की लंबी कतारें लगी रहीं। दोपहिया वाहनों से लेकर चारपहिया गाड़ियां तक रेंग-रेंगकर चलती रहीं। खरीदारी के लिए निकले ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.