कटिहार, अक्टूबर 12 -- Katihar News: बरारी। शारदीय नवरात्र के पावन अवसर पर बरारी नगर पंचायत कार्यालय में नारी शक्ति को प्रोत्साहित करने और बालिकाओं में नेतृत्व क्षमता विकसित करने के उद्देश्य से एक अनूठी पहल की गई। इसके तहत स्वर्गीय पंडित आचार्य प्रदीप कुमार उर्फ बबलू झा की पुत्री विधि सुमन कुमारी को एक दिन के लिए नगर पंचायत का मुख्य पार्षद बनाया गया।इस पहल को बालिकाओं के सम्मान, आत्मविश्वास और सामाजिक भागीदारी को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। एक दिन की मुख्य पार्षद का पदभार ग्रहण करने के बाद नगर पंचायत कार्यालय में विधि सुमन कुमारी का स्वागत किया गया। इस दौरान जनप्रतिनिधियों और नगर पंचायत के पदाधिकारियों ने उन्हें शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन से बेटियों क...