कटिहार, सितम्बर 22 -- Katihar News: बरारी। बरारी प्रखंड क्षेत्र में गंगा नदी के जलस्तर में लगातार कमी आने से बाढ़ प्रभावित लोगों ने राहत की सांस ली है। पानी घटने के बाद लोगों के चेहरों पर फिर से मुस्कान लौट आई है। बाढ़ के कारण लंबे समय से जलभराव की समस्या झेल रहे अधिकांश लोग अपने घरों को वापस लौट गए हैं। घर लौटने के बाद ग्रामीणों ने राहत महसूस की है और अब गांवों में जनजीवन धीरे-धीरे सामान्य होने लगा है। ग्रामीणों ने बताया कि बाढ़ के पानी के कारण आवागमन पशुओं की देखभाल और रोजमर्रा के कार्यों में काफी परेशानी हो रही थी। कई जगहों पर नाव के सहारे लोगों को आवागमन करना पड़ रहा था। अब पानी कम होने के बाद लोग पैदल ही अपने जरूरी कामों के लिए आने-जाने लगे हैं। यह भी पढ़ें- Begusarai News: शाम्हो:अधिकतम जलस्तर में कमी आने के बावजूद हजारों एकड़ खेत है...