कटिहार, सितम्बर 5 -- Katihar News: कुरसेला, निज प्रतिनिधि। गंगा और कोसी नदी का जलस्तर बढ़ने के साथ ही निचले इलाकों के गांवों की करीब दो हजार लोगों की जिंदगी मुश्किल में पड़ गई है। नगर पंचायत के बाघमारा, पंचखुट्टी, मेहर टोला और प्रखंड के पत्थर टोला, मलिनियां, मिर्जापुर की करीब दो हजार आबादी बाढ़ के पानी से घिर गई है। बाढ़ के पानी से घिरे गांवों में लोगों की दिनचर्या बदल गई है। घर से कुछ दूरी पर जाना हो या राशन, सब्जी, दवा और अन्य जरूरी सामान खरीदने के लिए ग्रामीणों को नाव से हाट-बाजार जाना पड़ रहा है। इससे समय और खर्च दोनों बढ़ गए हैं। अचानक किसी के बीमार पड़ने पर उसे अस्पताल पहुंचाना भी ग्रामीणों के लिए बड़ी चुनौती बन गया है। बच्चों की पढ़ाई पर भी असर पड़ने लगा है। संपर्क सड़कें डूबने से स्कूल आने-जाने में परेशानी हो रही है। अभिभावक पानी ...