कटिहार, जुलाई 8 -- Katihar News: कटिहार, वरीय संवाददाता शहर को अतिक्रमण मुक्त और यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाने के लिए नगर निगम ने बुधवार को विशेष अस्थायी अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। अभियान के दौरान सड़क और फुटपाथ पर कब्जा कर आवागमन में बाधा उत्पन्न करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए अतिक्रमण हटाया गया। साथ ही नियमों का उल्लंघन करने वाले दुकानदारों एवं अतिक्रमणकारियों से कुल 25,500 रुपये जुर्माना भी वसूला गया。

अभियान का मार्ग नगर निगम का अभियान निगम कार्यालय के मुख्य गेट से शुरू होकर सदर अस्पताल, कालीबाड़ी, हल्का कचहरी और बिनोदपुर रोड होते हुए पुनः नगर निगम कार्यालय तक चला। इस दौरान टीम ने सड़क और फुटपाथ पर रखे गए सामान को हटवाया तथा दुकानदारों को सार्वजनिक स्थलों पर दोबारा अतिक्रमण नहीं करने की सख्त हिदायत दी। इस दौरान नगर आयुक्त स...