Katihar News: नगरपालिका के पूर्व अध्यक्ष लाल बहादुर का निधन
कटिहार, सितम्बर 28 -- Katihar News: कटिहार। कटिहार नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष बरमसिया निवासी लाल बहादुर यादव के निधन पर सांसद तारिक अनवर ने शोक जताया। साथ ही सांसद प्रतिनिधि सुनील कुमार यादव ने उनके निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि लाल बहादुर जी बेहद मिलनसार स्वभाव के इंसान थे। वे आजीवन राजद के संगठन के प्रति समर्पित रहे। वे नगरपालिका के अध्यक्ष भी रहे हैं और उनका कार्यकाल काफी सराहनीय रहा है। ईश्वर से प्रार्थना है कि उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें एवं उनके परिवारजनों के साथ-साथ उनके सभी शुभेच्छुओं को इस गहरी दुःख की घड़ी को सहने की शक्ति प्रदान करें। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: नगरपालिका के पूर्व अध्यक्ष लाल बहादुर का निधन यह भी पढ़ें- संशोधित -- राजद के पूर्व जिलाध्यक्ष के निधन पर मुख्य पार्षद ने शोक व्यक्त किया
हिंदी हिन्दुस्तान ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.