कटिहार, जुलाई 4 -- Katihar News: कुरसेला, निज प्रतिनिधि नगर पंचायत के मजदिया रोड स्थित कब्रिस्तान की घेराबंदी का मामला अटक गया है। जमीन का सरकारी नक्शा उपलब्ध नहीं होने के कारण घेराबंदी की प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ पा रही है। शनिवार को पुलिस और जनप्रतिनिधियों ने स्थल का निरीक्षण कर उपलब्ध अभिलेखों की जांच की, लेकिन कब्रिस्तान की सीमा से संबंधित सरकारी नक्शा नहीं मिल सका। इस कारण घेराबंदी का कार्य शुरू नहीं हो सका। निरीक्षण के दौरान जिला परिषद सदस्य उमेश उर्फ उमा यादव, हलीम जांबाज, अश्विनी कुमार, पुलिस अवर निरीक्षक नवीन सिंह पुलिस बल के साथ मौजूद थे। स्थानीय लोगों ने अधिकारियों को बताया कि कब्रिस्तान की जमीन पर अतिक्रमण का खतरा बना हुआ है। यह भी पढ़ें- Gangapar News: किसानों के विरोध से नहीं हो सकी जमीन की नाप लोगों ने जल्द से जल्द सरकारी नक्...