Katihar News: नए राशन कार्ड बनाने को लेकर छह पंचायतों में विशेष शिविर आयोजित
कटिहार, जुलाई 15 -- Katihar News: डंडखोरा, संवाद सूत्र प्रखंड में पंचायत दिवस के अवसर पर नए राशन कार्ड बनाने एवं संबंधित समस्याओं के समाधान को लेकर छह पंचायतों के पंचायत भवन एवं पंचायत सरकार भवन में विशेष शिविर आयोजित किया गया। शिविर का उद्देश्य योग्य एवं वंचित परिवारों का राशन कार्ड बनाना तथा लंबित आवेदनों का त्वरित निष्पादन करना था। इसके लिए पंचायतवार पदाधिकारियों एवं कर्मियों की प्रतिनियुक्ति की गई थी, ताकि लाभुकों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़े।शिविर के दौरान द्वाश्य पंचायत से 4, रायपुर से 7, डंडखोरा से 6, सौरिया से 2, भमरैली से 4 तथा महेशपुर पंचायत से 5 आवेदन प्राप्त हुए। यह भी पढ़ें- Chapra News: सारण में 13 अगस्त तक बनेंगे 49,455 नए राशन कार्ड इस प्रकार कुल 28 आवेदन राशन कार्ड निर्माण के लिए जमा किए गए। सभी आवेदन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.