Katihar News: नए राशन कार्ड के लिए 313 आवेदन प्राप्त
कटिहार, जुलाई 28 -- Katihar News: डंडखोरा, संवाद सूत्र खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग की ओर से खाद्य सुरक्षा योजना के तहत पात्र परिवारों को जोड़ने के उद्देश्य से डंडखोरा प्रखंड के सभी छह पंचायतों में विशेष शिविर लगाकर नए राशन कार्ड के लिए आवेदन लिए जा रहे हैं। शिविर में बड़ी संख्या में लाभुक पहुंचकर आवश्यक दस्तावेज जमा कर रहे हैं। प्रखंड विकास पदाधिकारी शुभम प्रकाश ने बताया कि अब तक प्रखंड के छह पंचायतों से कुल 313 आवेदन प्राप्त हुए हैं। उन्होंने कहा कि कोई भी पात्र परिवार योजना के लाभ से वंचित न रहे। इसके लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। आवेदन प्रक्रिया को सरल बनाने के लिए विकास मित्रों की भी जिम्मेदारी दी गई है।बीडीओ ने बताया कि विकास मित्र घर-घर जाकर पात्र लाभुकों से नए राशन कार्ड के लिए आवश्यक दस्तावेज एकत्र कर रहे हैं। ताकि वृद्ध,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.