कटिहार, अक्टूबर 3 -- Katihar News: कटिहार, निज प्रतिनिधि। जिले के अमदाबाद, मनिहारी, बरारी व मनसाही प्रखंड के सौ नए वार्डों के चापाकल के पानी की जांच में आर्सेनिक की मात्रा अपने मानक स्तर से अधिक पायी गई थी। 2019 में 115 वार्डों में आर्सेनिक पेयजल में पाया गया था। इसको लेकर लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग द्वारा 114 आर्सेनिक रिमूवल प्लांट संबंधित वार्डों में लगाया गया था।

आर्सेनिक की मात्रा अमदाबाद प्रखंड में आर्सेनिक प्रभावित वार्डों की संख्या सबसे अधिक है। हाल ही में विभाग द्वारा कराए गए सर्वे में सौ नए वार्डों में पेयजल में आर्सेनिक की मात्रा पायी गई थी। जहां आर्सेनिक रिमूलवल प्लांट से जलापूर्ति हो रही है वहां तो मानक स्तर के भीतर आर्सेनिक पाया गया, लेकिन जहां रिमूवल प्लांट से पानी की आपूर्ति नहीं हो रही है वहां चापाकल में आर्सेनिक की मा...