Katihar News: ध्यानाभ्यास से आती है एकाग्रता
कटिहार, सितम्बर 30 -- Katihar News: कटिहार निज संवाददाता। गणितोला स्थित संतमत सत्संग आश्रम में 15 दिवसीय ध्यान अभ्यास शिविर का आयोजन किया गया है। ध्यान अभ्यास के साथ-साथ स्तुति विनती, सत्संग आदि का आयोजन किया गया है। बुद्धिनाथ बाबाने सत्संग के दौरान बताया कि ज्ञान और कर्म के अभ्यास से मेधावी पुरुष तैयार हुआ करते हैं। ज्ञान और कर्म का अभ्यास करना चाहिए। सत्संग से ज्ञान और ध्यानाभ्यास से एकाग्रता आती है। ध्यान से बहुत लाभ है। ध्यान से मनोबल बढ़ता है। ध्यान से संकल्प बल प्रकट होता है और बढ़ता है। ध्यान से मन में भरे कुसंस्कार, कुस्वभाव ,कुविचार निकल जाते हैं और सुसंस्कार, सुस्वभाव,सुविचार मन में भरे जाते हैं।ध्यान से उदारता, सरलता और अपनापन का भाव उत्पन्न होता है। ध्यान योग से पहाड़ के समान यदि पाप का ढेर हो तो वह भी नष्ट हो जाता है। इसलिए ध...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.