कटिहार, अगस्त 17 -- Katihar News: डंडखोरा, संवाद सूत्र। 80वां स्वतंत्रता दिवस प्रखंड में बड़े ही धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। प्रखंड के विभिन्न सरकारी कार्यालय विभिन्न सरकारी विद्यालयों गैर सरकारी विद्यालयों पंचायत भवनों विभिन्न सामाजिक संगठनों विभिन्न युवा क्लबों राजनीतिक संगठनों द्वारा आन बान शान से तिरंगा लहराया गया। प्रखंड मुख्यालय में प्रखंड प्रमुख शुभम प्रकाश, थाना में थानाध्यक्ष विजय कुमार, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. प्रदीप कुमार एवं किसान भवन में ने तिरंगा फहराया। भमरैली पंचायत में मुखिया विमला देवी, रायपुर पंचायत भवन में मुखिया आलोक चौहान, महेशपुर पंचायत भवन में नीलम देवी ने झंडा फहराया गया ।स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सरकारी एवं गैर सरकारी विद्यालयों में इस अवसर पर प्रभात फेरी सांस्कृ...