Katihar News: धूप की तपिश बढ़ेगी, किसानों को सहेजनी होगी धान की मेहनत
कटिहार, अक्टूबर 24 -- Katihar News: कटिहार, वरीय संवाददाता । कटिहार जिले में धान की फसल अब पककर तैयार होने लगी है। खेतों में कहीं सुनहरी बालियां कटाई का इंतजार कर रही हैं तो कहीं किसान महीनों की मेहनत समेटने में जुटे हैं। ऐसे समय में मौसम का बदलता मिजाज किसानों के लिए खास मायने रखता है। शनिवार को आसमान साफ रहने के बीच दिन का तापमान 30 डिग्री तक पहुंचने का अनुमान है। आने वाले दिनों में अधिकतम तापमान बढ़कर 32 डिग्री तक जा सकता है। ऐसे में किसानों को एक ओर कटाई के अनुकूल समय का लाभ उठाना होगा, वहीं दूसरी ओर तैयार फसल को नमी और मौसम के संभावित बदलाव से बचाने की व्यवस्था भी करनी होगी। शनिवार को कटिहार में तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि महसूस होने वाला तापमान 30 डिग्री रहा। पश्चिम दिशा से तीन से छह किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से हवा ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.