Katihar News: धान की कटाई के बीच बारिश की दस्तक, किसानों की बढ़ी चिंता
कटिहार, अक्टूबर 7 -- Katihar News: कटिहार, वरीय संवाददाता। जिले में धान की फसल अब खेतों में पककर कटाई के मुहाने पर पहुंच गई है। कई इलाकों में किसान फसल काटने की तैयारी में जुटे हैं, लेकिन इसी बीच मौसम ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। बुधवार को आसमान में छिटपुट बादल रहे और हल्की बारिश का दौर भी बना रहा। शाम करीब पांच बजे कटिहार में तापमान 28 डिग्री रहा, जबकि महसूस होने वाला तापमान 32 डिग्री दर्ज किया गया। बारिश की संभावना 50 फीसदी और करीब 0.3 एमएम तक बारिश की संभावना जताई गई। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार अगले कुछ दिनों तक बारिश का सिलसिला बना रह सकता है। 8 और 9 अक्टूबर को ज्यादा बारिश का अनुमान
मौसम का पूर्वानुमान पूर्वानुमान के मुताबिक बुधवार को बारिश की संभावना 70 फीसदी है और करीब 2.8 एमएम वर्षा हो सकती है। 8 अक्टूबर को बारिश की सं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.