कटिहार, नवम्बर 3 -- Katihar News: कटिहार, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। दीपावली और धनतेरस को लेकर कटिहार जिले में त्योहार की तैयारियां तेज हो गई हैं। शहर के प्रमुख बाजारों में दुकानों की सजावट से लेकर ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए विशेष ऑफर तक की तैयारी की जा रही है। मंगल बाजार, एमजी रोड, न्यू मार्केट, बड़ा बाजार, गर्ल्स स्कूल रोड और मिर्चाईबाड़ी में बर्तन, सोने-चांदी के आभूषण, इलेक्ट्रॉनिक्स, वाहन और कपड़ों की दुकानों पर नई वैरायटी सजने लगी है। इस बार खरीदारी के साथ शुभ मुहूर्त को लेकर भी लोगों में खास उत्सुकता है। ज्योतिषीय गणना के अनुसार, छह नवंबर को हस्त नक्षत्र में धनतेरस और आठ नवंबर को स्वाति नक्षत्र में दीपावली मनाई जाएगी। धनतेरस पर सर्वार्थ सिद्धि योग और अमृत सिद्धि योग का संयोग खरीदारी के महत्व को और बढ़ा रहा है। यह भी पढ़ें- Dhanteras Da...