कटिहार, जुलाई 31 -- Katihar News: बरारी, संवाद सूत्र बरारी प्रखंड अंतर्गत बरारी नगर पंचायत के सिवाना गांव के समीप प्रखंड मुख्यालय से कटिहार मुख्यालय को जोड़ने वाली पीडब्ल्यूडी की मुख्य सड़क पर पिछले दो सप्ताह से बारिश का पानी जमा रहने के कारण लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जलजमाव के कारण खासकर स्कूली छात्र-छात्राओं को आने-जाने में परेशानी होती है। स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि जलजमाव रहने से सड़क पर कीचड़ और फिसलन की स्थिति है। दोपहिया वाहन चालकों के दुर्घटनाग्रस्त होने का खतरा बना हुआ है। जलनिकासी नहीं होने से लोगों में नगर पंचायत के प्रति आक्रोश बढ़ता जा रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि जल निकासी की व्यवस्था कराने को लेकर कई बार बरारी नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी को मौखिक एवं लिखित रूप से अवगत कराया गया। अब तक...