Katihar News: दो दिवसीय विषहरी पूजा सम्पन्न
कटिहार, अक्टूबर 9 -- Katihar News: प्राणपुर, संवाद सूत्र। प्राणपुर प्रखंड के उत्तरी लालगंज पंचायत अंतर्गत भगत टोला वार्ड नम्बर 14 में दो दिवसीय विषहरी पूजा का आयोजन श्रद्धा और उल्लास के साथ किया गया। पूजा-अर्चना के साथ आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रमों में लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस दौरान बिहुला गान और लोक सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने माहौल को भक्तिमय बना दिया। देर रात तक श्रद्धालु और ग्रामीण कार्यक्रम में डटे रहे।इस मौके पर रोशना थानाध्यक्ष नित्यानंद सिंह, स्थानीय मुखिया डॉ. तनवीर अहमद, सरपंच असगर खान, जिला परिषद सदस्य सायदुन निशा, समाजसेवी गुलाम मुस्तफा, जयप्रकाश साह सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे। अतिथियों ने पूजा कमेटी की सराहना करते हुए सभी श्रद्धालुओं और ग्रामीणों को विषहरी पूजा की शुभकामनाएं दीं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.