Katihar News: देर रात गश्ती के दौरान संदिग्ध अवस्था में युवक गिरफ्तार
कटिहार, जुलाई 28 -- Katihar News: कटिहार। कोढ़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत खेरिया बाजार के समीप बीते रात्रि गश्ती के दौरान पुलिस ने संदिग्ध परिस्थिति में एक युवक को गिरफ्तार किया। अपर थाना अध्यक्ष कुणाल कुमार ने कहा कि गिरफ्तार युवक की पहचान सागिर आलम के रूप में हुई है। उन्होंने कहा कि युवक पुलिस टीम को देखकर छिपने का प्रयास कर रहा था। संदेह के आधार पर जब उसकी तलाशी ली गई तो उसके पास से काले रंग का एक बैग बरामद हुआ। बैग की तलाशी लेने पर उसमें एक कटर, एक चाकू एवं एक स्क्रू ड्राइवर बरामद किया गया। युवक संदिग्ध अवस्था में आपराधिक कृत्य की तैयारी करता प्रतीत हो रहा था। किसी संभावित अपराध को रोकने के उद्देश्य से उसे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.