कटिहार, अक्टूबर 9 -- Katihar News: बरारी। दुर्गा पूजा को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर बरारी थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता बरारी थानाध्यक्ष सुमेश कुमार ने की। बैठक में मुख्य रूप से डीएसपी सुनील शर्मा प्रखंड विकास पदाधिकारी धीरेन्द्र कुमार धीरज अंचलाधिकारी मनीष कुमार सहित दर्जनों जनप्रतिनिधि एवं स्थानीय गणमान्य लोग उपस्थित रहे।बैठक के दौरान दुर्गा पूजा के अवसर पर क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने पूजा पंडालों में सुरक्षा व्यवस्था श्रद्धालुओं की सुविधा तथा आपसी भाईचारे के साथ त्योहार मनाने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई। पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने उपस्थित लोगों से अपील की कि दुर्गा पूजा के दौरान सभी समुदायों के लोग आपसी सद्भाव और सहयोग की भावना के साथ त्योह...