कटिहार, अक्टूबर 14 -- Katihar News: बरारी। दुर्गा पूजा के अवसर पर विधि-व्यवस्था बनाए रखने और श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने को लेकर प्रशासनिक अधिकारियों ने बरारी प्रखंड के विभिन्न पूजा स्थलों का निरीक्षण किया। जिला से पहुंचे अनुमंडल पदाधिकारी डॉ. सूरज कुमार डीएसपी सुनील कुमार शर्मा बरारी के अंचल अधिकारी मनीष कुमार तथा थानाध्यक्ष सुमेश कुमार ने बरारी हाट स्थित ऐतिहासिक भगवती मंदिर पहुंचकर पूजा के दौरान लगने वाले मेले और विभिन्न पूजा पंडालों का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने पूजा स्थलों पर श्रद्धालुओं की संभावित भीड़ आवागमन और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते हुए संबंधित पूजा समिति के सदस्यों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: बांका : दुर्गापूजा को लेकर देर रात तक पूजा स्थलों का निरीक्षण कर रही पुलिस ...