Katihar News: दुर्गापूजा--बरारी की ऐतिहासिक भगवती मंदिर की गाथा:14वीं शताब्दी से जुड़ी हैं आस्था और परंपरा की अनूठी कहानियां
कटिहार, अक्टूबर 16 -- Katihar News: बरारी। कटिहार जिले के बरारी प्रखंड स्थित बरारी हाट का ऐतिहासिक भगवती मंदिर शारदीय नवरात्र और दुर्गा पूजा के अवसर पर श्रद्धा, भक्ति और आस्था का प्रमुख केंद्र बना हुआ है। हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी मंदिर में मां भगवती की पूजा-अर्चना पूरे हर्षोल्लास और भक्तिभाव के साथ की जा रही है। नवरात्र के दौरान मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ती है। मां भगवती के प्रति लोगों की अटूट आस्था के साथ इस मंदिर का ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व भी जुड़ा हुआ है। देशभर में प्राचीन देवी मंदिर अपनी विशिष्ट परंपराओं धार्मिक मान्यताओं और ऐतिहासिक घटनाओं के लिए प्रसिद्ध हैं। इसी कड़ी में बरारी हाट स्थित भगवती मंदिर की गाथा भी विशेष महत्व रखती है। स्थानीय परंपराओं और प्रचलित ऐतिहासिक कथाओं के अनुसार इस मंदिर की स्थापना से जुड़ी घटनाएं ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.