कटिहार, अक्टूबर 9 -- दुर्गापूजा की तैयारियों पर निगम की बैठक Katihar News: कटिहार, निज प्रतिनिधि। दुर्गापूजा को लेकर साफ-सफाई व्यवस्था, पर्याप्त रोशनी व पूजा पंडालों में अग्निशमन से संबंधित उपायों को लेकर नगर निगम के प्रशाल में शहरी क्षेत्र के सभी पूजा समितियों के अध्यक्ष व सचिव के साथ बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता मेयर उषा देवी अग्रवाल ने की। इस मौके पर डिप्टी मेयर मंजूर खान, नगर आयुक्त संतोष कुमार, सशक्त स्थायी समिति के सदस्य सहित निगम के अन्य पदाधिकारी व कर्मी मौजूद थे। बैठक में मेयर ने पूजा समिति के अध्यक्ष व सचिव से पूजा की तैयारी में आ रही परेशानी को लेकर जानकारी ली। पूजा समिति के सदस्यों ने पूजा पंडाल के समीप पर्याप्त संख्या में डस्टबिन की व्यवस्था किए जाने की मांग की। साथ ही सभी समितियों को ब्लीचिंग पाउडर व चूना उपलब्ध कराने की मांग...