कटिहार, अक्टूबर 15 -- Katihar News: कटिहार। दुर्गापूजा के अवसर पर श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा एवं बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित करने के उद्देश्य से 15 अक्टूबर 2026 को कटिहार नगर निगम की महापौर ऊषा देवी अग्रवाल ने नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न दुर्गापूजा पंडालों एवं पूजा स्थलों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पूजा समितियों द्वारा की जा रही तैयारियों का जायजा लिया तथा श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने पर विशेष जोर दिया। निरीक्षण के क्रम में महापौर ने वार्ड संख्या 16, वार्ड संख्या 18 के सेवक संघ, वार्ड संख्या 21 के दुर्गा मंदिर, वार्ड संख्या 22 के सर्व एकता संघ, वार्ड संख्या 20 के अमला टोला, वार्ड संख्या 30 के बनिया टोला, वार्ड संख्या 32 के विनोदपुर पूजा समिति एवं वार्ड संख्या 31 के न्यू संघर्ष क्लब सहित विभिन्न पूजा स्थलों का ...