कटिहार, अक्टूबर 24 -- Katihar News: हसनगंज, संवाद सूत्र। हसनगंज प्रखंड मुख्यालय स्थित उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय के छात्र राहुल कुमार ने राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर विद्यालय और कटिहार जिले का मान बढ़ाया है। इंस्पायर मानक योजना के तहत राष्ट्रीय स्तरीय प्रदर्शनी एवं परियोजना प्रतियोगिता में कटिहार जिले का प्रतिनिधित्व करते हुए राहुल दिल्ली पहुंचा था। वहां प्रगति मैदान में आयोजित प्रदर्शनी में उसने अपने मॉडल का प्रदर्शन किया, जिसे हजारों लोगों ने देखा और सराहा। इस प्रतियोगिता में देश के विभिन्न राज्यों से चयनित छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया था। दिल्ली में आयोजित प्रदर्शनी से लौटने के बाद बिहार सरकार के शिक्षा मंत्री द्वारा राहुल समेत अन्य छात्रों को पुरस्कृत एवं सम्मानित किया गया। इस उपलब्धि से विद्यालय परिवार में खुश...