कटिहार, अक्टूबर 2 -- Katihar News: सालमारी, एक संवाददाता। बलिया बेलौन थाना क्षेत्र के चंदहर पंचायत अंतर्गत मल्हा टोली आलेपुर, वार्ड 10 में 19 वर्षीय नवविवाहिता निकिता देवी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। मृतका की मां अंजली देवी ने ससुराल पक्ष के लोगों पर दहेज की मांग को लेकर बेटी की हत्या करने का आरोप लगाया है। मृतका की मां ने बलिया बेलौन थाना में लिखित आवेदन देकर मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। आवेदन में बताया गया है कि निकिता देवी की शादी मुकेश शर्मा के साथ हुई थी। परिजनों का आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष की ओर से दहेज को लेकर उसे प्रताड़ित किया जाता था। इसी क्रम में उसकी हत्या बिजली के तार से गला दबाकर किए जाने का आरोप लगाया गया है。

मृतका की मां का आरोप मृतका की मां ने आवेदन ...