Katihar News: दवा कारोबारी से रंगदारी मांगने, जानलेवा हमला करने के मामले में दो गिरफ्तार
कटिहार, सितम्बर 5 -- Katihar News: कुरसेला, निज प्रतिनिधि। दवा कारोबारी से रंगदारी मांगने और दुकान में घुसकर मारपीट कर जानलेवा हमला करने के मामले में पुलिस ने दो नामजद आरोपितों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपितों में कुरसेला बस्ती निवासी रंजीत यादव, और मुकेश मंडल उर्फ बमभोला मंडल शामिल हैं। गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। बताते चलें कि बुधवार की शाम कुरसेला के नया चौक स्थित बजरंगबली मंदिर के पीछे दवा कारोबारी घनश्याम चौधरी की दुकान पर आधा दर्जन बदमाशों ने धावा बोलकर मारपीट की थी। आरोप है कि बदमाशों ने कारोबारी से हर माह 50 हजार रुपये रंगदारी की मांग की थी। रंगदारी नहीं देने पर बदमाश दुकान पर पहुंचे और चार-पांच लोगों ने कारोबारी के साथ मारपीट की। घटना के बाद दुकान में रखे रुपये लेकर बदमाश फरार हो गए थे। पीड़ित कारोबार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.