Katihar News: त्योहार में महंगाई की मार, पांच दिन में चीनी 12 तो अरहर दाल 25 रुपये महंगी
कटिहार, अक्टूबर 11 -- Katihar News: कटिहार, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। नवरात्र में पूजा-पाठ और त्योहार की तैयारियों के बीच महंगाई ने आम परिवारों की रसोई का हिसाब बिगाड़ दिया है। पांच दिनों में चीनी की कीमत 12 रुपये किलो बढ़कर 62 रुपये पर पहुंच गई है, जबकि अरहर दाल 25 रुपये महंगी होकर 145 रुपये किलो बिक रही है। सरसों तेल, मूंग दाल, चना, काबुली चना, मटर और चूड़ा के भाव में भी तेजी आई है। त्योहार के बीच रोजमर्रा की जरूरतों के सामान महंगे होने से घरेलू बजट पर अतिरिक्त बोझ पड़ रहा है। जिन परिवारों ने त्योहार के लिए सीमित खर्च का हिसाब बनाया था, उन्हें अब जरूरी सामान खरीदने में भी अधिक रुपये खर्च करने पड़ रहे हैं। चीनी की कीमत में सबसे तेज उछाल यह भी पढ़ें- त्याेहारी सीजन में लगा महंगाई का तड़का, हल्दी-जीरा से लेकर ड्राइफ्रूट्स तक सब महंगेखाद्य वस्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.