कटिहार, अक्टूबर 10 -- Katihar News: कटिहार, एक संवाददाता। दुर्गा पूजा और आगामी त्योहारों में ट्रेनों से सफर करने वाले यात्रियों की सुरक्षा को लेकर कटिहार रेल पुलिस ने निगरानी तेज कर दी है। दूसरे राज्यों से बिहार आने-जाने वाली ट्रेनों में भीड़ बढ़ने के साथ ही पॉकेटमारी, चोरी और अन्य आपराधिक घटनाओं की आशंका को देखते हुए रेलवे स्टेशन से लेकर ट्रेनों तक सघन जांच अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के दौरान दो दिनों में रेल पुलिस ने 11 मामले दर्ज किए, सात लोगों को गिरफ्तार किया और 95.370 लीटर विदेशी शराब बरामद की। रेल पुलिस अधीक्षक हरिशंकर ने बताया कि दो दिनों तक चलाए गए विशेष जांच अभियान में ट्रेनों और रेलवे परिसरों की निगरानी की गई। संदिग्ध व्यक्तियों के साथ लावारिस सामान की भी जांच की गई। प्रमुख ट्रेनों में अतिरिक्त सतर्कता बरतते हुए पुलिसकर...