कटिहार, अगस्त 28 -- Katihar News: कटिहार, एक संवाददाता। मुफस्सील थाना क्षेत्र अंतर्गत कटिहार-प्राणपुर एनएच-31 पर मनिया के समीप गुरुवार को एक तेज रफ्तार बाइक ने आगे चल रही बाइक को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक पर सवार पति-पत्नी और उनके दो बच्चे सड़क किनारे गड्ढे में जा गिरे। हादसे में एक ही परिवार के चार लोग घायल हो गए। घायलों की पहचान मनिया पिपरा निवासी राजा कुमार (25), उनकी पत्नी रूबी देवी (20), पुत्री नैना कुमारी (5) और सोरिया (4) के रूप में हुई है। घटना के बाद मौके पर जुटे स्थानीय लोगों ने सभी घायलों को इलाज के लिए पहले प्राणपुर अस्पताल पहुंचाया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए सभी को सदर अस्पताल कटिहार रेफर कर दिया। इसके बाद एंबुलेंस से घायलों को सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनक...