Katihar News: तेज रफ्तार बाइक की चपेट में आने से किशोरी जख्मी
कटिहार, अगस्त 19 -- Katihar News: आजमनगर। थाना क्षेत्र के सोनापुर और कदमगछी के बीच मंगलवार को तेज रफ्तार बाइक की चपेट में आने से एक 15 वर्षीय लड़की गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे में लड़की की रीढ़ की हड्डी में गंभीर चोट आने की बात सामने आई है। ग्रामीणों ने जख्मी लड़की को सालमारी स्थित एक नर्सिंग होम में भर्ती कराया। घायल लड़की की पहचान मंजुमा खातून के रूप में हुई है। घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बाइक की रफ्तार काफी तेज थी। सड़क किनारे खड़ी मंजुमा खातून को बाइक सवार ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही लड़की सड़क पर गिरने के कारण कमर और रीढ़ की हड्डी में गंभीर चोट आई है। घटना के बाद बाइक चालक बाइक छोड़ फरार हो गया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने समझा बुझाकर जाम खत्म कराया।
हिंदी हिन्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.