Katihar News: तेज रफ्तार ट्रक ने वृद्ध महिला को कुचला, मौके पर मौत
कटिहार, अगस्त 12 -- Katihar News: बरारी, संवाद सूत्र। बरारी थाना क्षेत्र के कालीकापुर बाजार में मंगलवार की सुबह तेज रफ्तार ट्रक ने पैदल जा रही 75 वर्षीय वृद्ध महिला को कुचल दिया। हादसे में महिला की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क जाम कर विरोध जताया और मृतका के परिजनों को उचित मुआवजा देने के साथ ही तेज रफ्तार वाहनों पर अंकुश लगाने की मांग की। मृतका की पहचान जगदीशपुर पंचायत के कुम्हार टोली निवासी स्वर्गीय छट्टु मंडल की पत्नी उर्मिला देवी के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, मंगलवार सुबह करीब 7:45 बजे उर्मिला देवी कालीकापुर बाजार से पैदल अपने घर लौट रही थीं। इसी दौरान बरारी की ओर से तेज गति से आ रहे ट्रक ने कालीकापुर के समीप उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वृ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.