कटिहार, अक्टूबर 8 -- Katihar News: हसनगंज, संवाद सूत्र। प्रखंड मुख्यालय स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) परिसर में सांसद कोटा से लाखों रुपये की लागत से लगाई गई हाई मास्ट लाइट पिछले करीब तीन वर्षों से बंद पड़ी है। लंबे समय से लाइट के खराब रहने के कारण अस्पताल परिसर में रात के समय अंधेरा छाया रहता है। इससे इलाज के लिए पीएचसी पहुंचने वाले मरीजों, उनके परिजनों, स्वास्थ्य कर्मियों और अन्य लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। अस्पताल परिसर में हाई मास्ट लाइट लगाने का मुख्य उद्देश्य रात के समय मरीजों और उनके परिजनों के साथ-साथ स्वास्थ्य कर्मियों एवं अस्पताल आने-जाने वाले लोगों को पर्याप्त रोशनी उपलब्ध कराना था। लेकिन करीब तीन वर्षों से खराब पड़ी लाइट के कारण इसका उद्देश्य ही पूरा नहीं हो पा रहा है। स्थिति यह है कि लाखों रुपये ...