Katihar News: तीन सड़कों के निर्माण को लेकर विधायक ने लिखा पत्र
कटिहार, अगस्त 13 -- Katihar News: अमदाबाद, संवाद सूत्र। विधायक मनोहर प्रसाद सिंह ने अमदाबाद प्रखंड की तीन सड़कों के निर्माण को लेकर कार्यपालक अभियंता, ग्रामीण कार्य विभाग, कटिहार को पत्र लिखा है।विधायक ने बताया कि दुर्गापुर पंचायत के वार्ड संख्या आठ में बालमुकुंद टोला यज्ञशाला से राम भजन सिंह के घर होते हुए रामबाहाल सिंह के घर तक की सड़क जर्जर हो चुकी है। इसके निर्माण की जरूरत है। वहीं, पूर्वी करीमुल्लापुर पंचायत के बलवा गांव से दक्षिणी करीमुल्लापुर स्थित मध्य विद्यालय नवरसिया तक सड़क नहीं होने से स्कूली बच्चों को आवागमन में परेशानी होती है।इसी तरह पहाड़पुर बांध से बैरिया ग्राम पंचायत के नासी टोला जाने वाली सड़क में पुल के पास ढलान पर सड़क का निर्माण नहीं हुआ है। पुल बनने के बावजूद सड़क नहीं होने से दुर्घटना की आशंका बनी रहती है और लोगों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.