Katihar News: तीन शराबी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
कटिहार, अक्टूबर 23 -- Katihar News: फलका। पोठिया पुलिस ने थाना क्षेत्र के भंगहा चौक के समीप शराब के नशे में हो हंगामा कर रहे तीन शराबी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। थानाध्यक्ष नवीन कुमार ने बताया कि गस्ती के दौरान सूचना मिली कि भंगहा चौक के समीप कुछ लोग शराब के नशे में उत्पात मचा रहा है।सत्यापन हेतु दलबल के साथ मौके पर पहुंच हंगामा एवं उत्पात मचा रहे रोहित कुमार,अंकित कुमार,संतोष कुमार तीनों पिपरा मोहजान निवासी को पकड़ लिया गया।पकड़ाये व्यक्ति से पूछताछ के क्रम में शराब पीने का गंध आ रहा था।आरोपियों का ब्रेथ एनेलाइजर मशीन से जांच के पश्चात शराब पीने की पुष्टि हुई है।तीनों शराबी के विरुद्ध मद्य निषेध अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.