कटिहार, अक्टूबर 22 -- Katihar News: कटिहार, निज प्रतिनिधि नगर निगम द्वारा बुधवार को निगम क्षेत्र के तीन वार्डों में सहयोग शिविर लगाया गया। वार्ड नंबर 18, तीन और 33 में सहयोग शिविर का आयोजन किया गया। इस मौके पर मेयर उषा देवी अग्रवाल, नगर आयुक्त संतोष कुमार, वार्ड 18 के निगम पार्षद कुमारेंद्र प्रताप सिंह ने सहयोग शिविर का उद्घाटन किया। इस अवसर पर नगर आयुक्त ने कहा कि वार्ड के लोगों की समस्या के समाधान को लेकर निगम क्षेत्र के विभिन्न वार्डों में सहयोग शिविर लगाया जा रहा है। शिविर में निगम के अतिरिक्त अन्य विभागों से संबंधित मिले आवेदन के निष्पादन को लेकर संबंधित विभाग को अग्रसारित कर दिया जाता है। निगम कार्यालय से संबंधित अधिकांश आवेदनों का निष्पादन ऑन स्पाट कर दिया जाता है। शेष अन्य आवेदनों का निष्पादन कार्यालय स्तर से किया जाता है। मेयर ने...